HomeAccidentरामनगर ब्रेकिंग : विवाह समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार फौजी की...

रामनगर ब्रेकिंग : विवाह समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार फौजी की सड़क हादसे में मौत, बेटी भी गंभीर

रामनगर। अपनी दो बेटियों के साथ शादी से लौट रहे स्कूटी सवार सेना के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया। अभी तक टक्कर मारने वाले वाहन को कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच खबर आ रही है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पता चला है कि पीरूमदारा सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की 59 यूनिट में तैनात था। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। कल रात वह हल्दुआ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी दो बेटियों रितिका और निहारिका को लेकर गया था। यहां से वह रात लगभग 11 बजे वापस आ रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र सिंह रावत को गंभीर चोटें आई और बाद में उसने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया है।

पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल देवेंद्र को काशीपुर निजी हॉस्पिटल उपचार के लिए भेजा। काशीपुर से भी उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेजा गया। हल्द्वानी पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम काशीपुर में किया जा रहा है। लड़की चामुंडा अस्पताल काशीपुर में भर्ती है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments