HomeBreaking Newsनैनीताल ब्रेकिंग : सीएम रावत पहुंचे सरोवर नगरी, लेकिन हो गया ये...

नैनीताल ब्रेकिंग : सीएम रावत पहुंचे सरोवर नगरी, लेकिन हो गया ये विवाद…

नैनीताल। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल पहुंच गए हैं। लेकिन उनका कार्यक्रम शुरू होने से पहले की कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। दरअसल मुख्यमंत्री व अन्य वरिष्ठ नेता जिस मंच पर बैठे थे भाजपा के नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट भी वहां जाना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस पर बिष्ट नाराज हो गए। फिर क्या था कार्यक्रम स्थल पर बिष्ट समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बिष्ट ने कार्यक्रम स्थल छोड़ा तो भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता भी सीटों से उठ कर जाने लगे। सीओ सिटी विजय थापा ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर वह नहीं रुके। फिर मुख्यमंत्री के कहने पर विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह आदि ने बिष्ट को समझा बुझा कर मंच पर बिठाया। तब कहीं जाकर उनके समर्थकों ने भी अपनी अपनी कुर्सियां संभाली।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments