HomeUttarakhandNainitalब्रेकिंग न्यूज : गर्जिया मंदिर के प्रधान पुजारी की कोरोना से मौत,...

ब्रेकिंग न्यूज : गर्जिया मंदिर के प्रधान पुजारी की कोरोना से मौत, मंदिर बंद

रामनगर। गर्जिया मंदिर के प्रधान पुजारी पूरण चंद्र पांडे को निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मैक्स चिकित्सालय में कोरोना का इलाज चल रहा था। वे 79 वर्ष के थे। वे अपने पीछे चार बेटे व चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। पांडे प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर के दशकों से प्रधान पुजारी थे। उनके बेटे मनोज पांडे भी पुजारी का काम करते रहे हैं। बताया गया है कि कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। रविवार शाम को उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के मैक्स हास्पिटल लेकर गए। जहां उनका उनका कोविड रेपिड टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव भी पाए गए। उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया था। सोमवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिलहाल गिरिजा मन्दिर बन्द है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments