पनुवानौला में खेल प्रतियोगिताओं के हुए छात्रवृत्ति ट्रायल्स, प्रतिभाओं का चयन

📌 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन (छात्रवृत्ति) योजना 2023 सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। न्याय पंचायत पनुवानौला में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन (छात्रवृत्ति) योजना 2023 के चयन व…

पनुवानौला में खेल प्रतियोगिता

📌 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन (छात्रवृत्ति) योजना 2023

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा। न्याय पंचायत पनुवानौला में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन (छात्रवृत्ति) योजना 2023 के चयन व ट्रायल्स संपन्न हो गए हैं। संयोजक प्रधानाचार्य गांधी इंटर कालेज पनुवानौला हरीश सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी महेंद्र सिंह भैसोड़ा के नेतृत्व में यह ट्रायल्स हुए।

पनुवानौला में खेल प्रतियोगिता

इस मौके पर महेंद्र सिंह भैसोड़ा ने प्रतियोगिता हेतु होने वाले समस्त टेस्टों की जानकारी दी। छात्रवृत्ति ट्रायल्स हेतु विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रतिभागियों ने दमखम लगा कर प्रतिभाग किया।

ट्रायल्स हेतु तमाम टेस्ट हुए। जिसमें 30 मी फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैडिंग ब्राड जम्प, मेडसिन बाल थ्रो, 6X10 मीटर शटल रन, फारवर्ड बैंड एवं रीच तथा 600 मीटर दौड़ के मुकाबले शामिल थे।

ब्लॉक हेतु आयु वर्ग के अनुसार ​निम्न प्रतिभागियों का चयन हुआ –

आयु वर्ग 8-9 बालक वर्ग : अंशुल सिंह (शिशु मंदिर पनुवानौला), कार्तिक साह (माउन्टेन पब्लिक स्कूल पनुवानौला)। बालिका वर्ग में अनामिका व चांदनी (कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना)।

9-10 आयु वर्ग बालग : पवन सिंह नेगी (इंटर कालेज पनुवानौला), विजय सिंह (शिशु मंदिर)। बालिका वर्ग से काजल आर्या (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागेश्वर)।

10-11 आयु वर्ग बालक : हिमांशु व प्रियांशु (इंटर कालेज पनुवानौला)। बालिका वर्ग से तानिया (राजकीय जूनियर हाईस्कूल खोला) व निकिता (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीना)।

11-12 आयु वर्ग बालक : भूपेन्द्र सिंह व राहुल पांडे (इंटर कालेज पनुवानौला)। बालिका वर्ग से सुमन राणा (जागेश्वर) व हेमा (मनीआगर)।

12-13 आयु वर्ग बालक : नितिन गैड़ा व मोहित बनौला (इंटर कालेज पनुवानौला)। बालिका वर्ग से पूजा गैड़ा (राजकीय इंटर कालेज पनुवानौला) व पूजा आर्या (जागेश्वर)।

13-14 आयु वर्ग बालक : कुंदन सिंह राणा व आशुतोष (इंटर कालेज पनुवानौला)। बालिका वर्ग : सुमन राणा (जागेश्वर), हेमा (मनीआगर) व दिनशा (पनुवानौला)।

शतरंज : वर्णिका डालाकोटी को Best Woman Chess Player का खिताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *