HomeUttarakhandAlmoraशतरंज : वर्णिका डालाकोटी को Best Woman Chess Player का खिताब

शतरंज : वर्णिका डालाकोटी को Best Woman Chess Player का खिताब

CNE REPORTER, ALMORA. नैनीताल में एक दिवसीय रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल (Sharda Public School Almora) की छात्रा शतरंज खिलाड़ी ​वर्णिका डालाकोटी ने अपने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बेस्ट वूमेन शतरंज खिलाड़ी (Best Woman Chess Player) का खिताब हासिल किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
वर्णिका डालाकोटी

जीत पर शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा गौरवान्वित

Competition में 100 से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। वर्णिका डालाकोटी (Varnika Dalakoti) ने कुल 7 राउंड में से 4 में जीत दर्ज की। इस एक दिवसयी रैपिड शतरंज का आयोजन पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल द्वारा किया गया था।

प्रतियोगिता में नेपाल से भी शामिल हुए प्रतिभागी

प्रतियोगिता में देश के कई राज्यों के अलावा नेपाल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था। वर्णिका की इस उपलब्धि पर शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में हर्ष की लहर है। इधर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने छात्रा वर्णिका डालाकोटी की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments