उत्तराखंड : जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, मां अस्पताल में भर्ती

0
उत्तराखंड : जंगली मशरूम खाने से पति-पत्नी की मौत, मां अस्पताल में भर्ती
सांकेतिक तस्वीर

टिहरी समाचार | उत्तराखंड के टिहरी जिले से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है।


ADVERTISEMENTS

जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत 38 वर्षीय अजबीर सिंह और उनकी 28 वर्षीय पत्नी रेखा ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।

सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।

पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर…पढ़ें पूरी खबरClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS