HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिला अस्पताल कहीं अन्यत्र नहीं जाएगा: रघुनाथ

अल्मोड़ा: जिला अस्पताल कहीं अन्यत्र नहीं जाएगा: रघुनाथ

╰┈➤ पूर्व विधायक ने वर्तमान विधायक के बयान पर जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने विधायक मनोज तिवारी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने जिला अस्पताल को नगर से हटाए जाने संबंधी बात कही है। चौहान ने कहा कि बिना पूरी जानकारी प्राप्त किए ही विधायक द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल अल्मोड़ा कहीं अन्यत्र नहीं जाएगा।

यहां आयोजित एक प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ एक विचार है कि मेडिकल कालेजों के निकट ही स्थित जिला अस्पतालों को अन्य जगह ले जाया जाए। मगर अभी तक इस तरह का कोई फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी लिये ही विधायक ने जनता को गुमराह करने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को भ्रम वाली स्थिति पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अस्पताल जाने वाली बात से चिंतित ना हों, जिला अस्पताल बना रहेगा। उसे कहीं नहीं जाने दिया जाएगा और व्यापार प्रभावित नहीं होगा। प्रेसवार्ता में विनीत बिष्ट, रमेश बहुगुणा व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments