HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 139वीं जयंती पर याद किए गए महान समाज सुधारक मुंशी हरि...

अल्मोड़ा: 139वीं जयंती पर याद किए गए महान समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा

╰┈➤ आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित, योगदान को या​द किया
╰┈➤ मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान की उपेक्षा पर रोष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सामाजिक न्याय, समानता और वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान समाज सुधारक राय बहादुर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा को आज 139वीं जयंती पर याद किया गया। इस मौके पर तमाम लोग चौघानपाटा स्थित पार्क में एकत्रित हुए और वहां स्थापित मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत गुरड़ाबाज में स्थित मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान में भी जयंती समारोह मनाया गया।

यहां चौघानपाटा में ​आयोजित जयंती समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने अपने संघर्ष, विचारों और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष करने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।उन्होंने ऐसे महान व्यक्ति की जयंती पर सभी को सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और मानव गरिमा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा। इस कार्यक्रम में डा. भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति अल्मोड़ा के अध्यक्ष अखिलेश टम्टा, एडवोकेट महेश चंद्रा, संजय भाटिया, भूपाल कोहली, किशन लाल, राजेंद्र प्रसाद, नवीन चंद्रा, नवीन चंद्र, लल्लू लाल, किरन आर्या, सुंदर लाल, महेंद्र प्रसाद, दिगपाल आर्य, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कुमार आर्या, आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

उधर, विधानसभा जागेश्वर अंतर्गत मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान में भी जयंती मनाई गयी और स्व. हरि प्रसाद टम्टा को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के संघर्ष व योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य शुरू किया था। आरोप लगाया कि बाद में भाजपा सरकार ने इसके निर्माण कार्य को रोक दिया। इस पर सभी ने रोष व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिल्पकार संगठन के अध्यक्ष शिव राम आर्य ने की। जिसमें एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन चन्द्र कोहली, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीवान राम, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल प्रसाद, अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष बहादुर राम, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्दन कुमाउंनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कविता आर्य, प्रधान प्रकाश भारती, प्रताप राम, संतोष टम्टा, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन राम, पूर्व प्रदेश सचिव गणेश प्रसाद, भूपाल प्रसाद, मनोज मॉडमी, गणेश प्रसाद, चन्दन कोहली, नारायण राम, कमल किशोर, जीवन चन्द्र, रमेश आर्य, सुनील कुमार, अनिल कुमार, हरीश चन्द्र, दीवान आर्य, हरीश राम, पुष्कर टम्टा, राजेंद्र प्रसाद, भगवान आर्य, जगदीश राम, मदन मोहन, रोशन लाल आदि ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को पुष्पांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments