संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति ने जीता ग्रैंड फिनाले, हर्ष की लहर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में ‘आजादी का अमृत महोत्सव…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

संस्कृति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में ‘आजादी का अमृत महोत्सव वंदे मातरम नृत्य प्रतियोगिता’ का ग्रैंड फिनाले संपन्न हो गया है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रख्यात लोक दल संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति अल्मोड़ा का दल विजेता घोषित हुआ है।

ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित होने के बाद लोक कलाकारों का यह दल गणतंत्र दिवस, 2022 में प्रतिभाग करने के लिए चयनित हुआ है। इस उपलब्धि पर तमाम संस्कृति प्रेमियों ने कुमाऊं लोक कलाकार महासंघ के महासचिव एवं देवभूमि मां शारदे लोक कला समिति अल्मोड़ा के निदेशक गोपाल सिंह चम्याल, संस्कार सांस्कृतिक समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट एवं उनके दल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।

इधर श्री चम्याल ने कहा कि यह अल्मोड़ा ही नहीं संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। जहां अल्मोड़ा की साथ ही संस्कार सांस्कृतिक समिति ने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है, वहीं लुप्त हो रही लोक संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर में उजागर करने का प्रयास किया है। खुशी जाहिर करने में रंगकर्मी संगीता सोनल, भावना कठायत, मनीषा, महिमा, गीता, अमर बोरा, कल्याण बोरा आदि कलाकार व तमाम संस्कृति प्रेमी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *