HomeUttarakhandBageshwarहल्द्वानी में हुई बागेश्वर निवासी कोरोना मरीज की मौत

हल्द्वानी में हुई बागेश्वर निवासी कोरोना मरीज की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में एक फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे है। हालांकि राहत की बात ये है कि प्रदेश में अभी तक ओमिक्रोन का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के 11 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि एक मरीज की मौत भी हुई है। वहीं 8 लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घरों को रवाना हुए। सोमवार बागेश्वर ज़िले के निवासी एक मरीज़ की मौत कोविड से हल्द्वानी में हुई।

ADVERTISEMENTS

सोमवार को देहरादून में 7, हरिद्वार में 3, उधम सिंह नगर में 1 नया मरीज मिला है, जबकि नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344602 मरीजों में से 330828 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, 6190 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके हैं, 7414 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 170 है।

उत्तराखंड में Omicron की आहट से हड़कंप, क्यों पैदा हुआ अंदेशा और क्या हो रही है कवायद?

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! : कल हरिद्वार से जाएंगी दून से चलने वाली ये दो ट्रेनें, जानिए वजह

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments