रुद्रपुर। घोषित ईनामी बदमाशों के खिलाफ उधमसिंह पुलिस अब एक्टिव मोड पर आ गई है। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने आज थानाध्यक्षों व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में साफ कर दिया कि फरार बदमाशों के कानून की कैद में लाने के लिए वे गंभीर हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि जिले के 45 ईनामी बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए अब 15 दिनों का अंतिम समय दे दिया जाए। इसके बाद भी वे अगर कानून के सामने नहीं आते हैं तो उनकी पकड़ के लिए विशेष धरपकड़ अभियान छेड़ा जाए और यदि इस दौरान भी बदमाश बल प्रदर्शन करता है या पुलिस से टकराने का प्रयास करता है तो उसे पुलिस की ताकत का अहसास भी कराया जाए। उन्होंने साफ किया है कि यदि बदमाश को इस मुठभेड़ में कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी उसकी स्वयं होगी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें