HomeUttarakhandNainitalBreaking News : काकड़ीघाट से शुरू हुआ एनएच 87 में सड़क चौढ़ीकरण...

Breaking News : काकड़ीघाट से शुरू हुआ एनएच 87 में सड़क चौढ़ीकरण का कार्य, कटेंगे मार्ग में आए खेत व दुकानें, अतिशीघ्र जारी होगी मुआवजा राशि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 87 के चौढ़ीकरण का कार्य काकड़ीघाट से प्रारम्भ हो चुका है। इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान सड़क से लगी कई दुकानें व ग्रामीणों की भूमि भी कट रही है। विभागीय सहायक अभियंता पीसी तिवारी से वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि भूमि का मुआवज अतिशीघ्र दे दिया जायेगा। जो दुकानें कट रही हैं उनके भी ड्राफ्ट तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क चौढ़ीकरण का निरंतर प्रगति के साथ चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इन हालातों में सढ़क के चौढ़ीकरण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। हालांकि इस कार्य में काफी ग्रामीणों की भूमि कट रही है और वर्षों पूर्व स्थापित व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी कटेंगे। ऐसी स्थिति में प्रभावितों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवाजा राशि दी जाये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments