Uttar Pradesh

यूपी की 9 सीटों का रिजल्ट

UP News | यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जाने वाले उपचुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। 5 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें फूलपुर, मीरापुर, गाजियाबाद सदर और खैर सीट भाजपा ने जीत ली है। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा ने जीती है। यहां नसीम सोलंकी परिवार की विरासत को बचाने में कामयाब हुईं।

मुरादाबाद की मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। 31 साल बाद भाजपा एकतरफा जीत की तरफ है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ कुंदरकी में सपा की जमानत जब्त होती दिख रही है। जमानत बचाने के लिए कुल पोल का 1/6 हिस्सा, जो करीब 35 हजार होता है, वो मिलना चाहिए। सपा को अभी 14 हजार ही वोट मिले हैं। वहीं, एक लाख से अधिक वोट ठाकुर रामवीर सिंह को मिले हैं। भाजपा कटेहरी और मझवां में आगे चल रही है। करहल में सपा 19 हजार वोटों से आगे है। कटेहरी में भाजपा 33 साल बाद जीत की ओर है।

जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से 4 सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी और कुंदरकी सपा के पास थीं। 5 पर NDA ने जीत दर्ज की थी। इनमें अलीगढ़ की खैर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट भाजपा जीती थी। मझवां निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद ने जीती थी।

9 सीटों के रुझान…

सीट कौन आगे कितने वोट से आगे कौन पीछे
सीसामऊ नसीम सोलंकी (सपा) 8,564 (जीतीं) सुरेश अवस्थी (भाजपा)
फूलपुर दीपक पटेल (भाजपा) 12 हजार (जीते) मुज्तबा सिद्दीकी (सपा)
करहल तेज प्रताप यादव (सपा) 104207 (जीते) अनुजेश यादव (भाजपा)
कुंदरकी रामवीर सिंह (भाजपा) 98537 हाजी रिजवान (सपा)
कटेहरी धर्मराज निषाद (भाजपा) 13439 शोभावती वर्मा (सपा)
मझवां सुचिस्मिता मौर्य (भाजपा) 7107 ज्योति बिंद (सपा)
मीरापुर मिथलेश पाल (रालोद ) 29,867 (जीतीं) सुम्बुल राणा (सपा)
गाजियाबाद संजीव शर्मा (भाजपा) 69,676 (जीते) सिंहराज जाटव (सपा)
खैर सुरेंद्र दिलेर (भाजपा) 38,393 (जीते) चारू केन (सपा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub