भीषण सड़क हादसा : 8 दिन की मासूम समेत 4 की मौत

0
Road accident: 4 including 8 day old innocent died

UP News | बिजनौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार सवार 8 माह की बच्ची समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मेला देखकर घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। मरने वालों में मां, दो बेटियां और उनकी बुआ शामिल हैं।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

हादसा बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के कोतवाली देहात रोड के पास हुआ है। शुक्रवार रात 10:30 बजे नजीबाबाद से एक स्कॉर्पियो नहटौर की तरफ आ रही थी। कार ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

नजीबाबाद से घर लौट रहा था परिवार

एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने बताया- गांव चक नसीरपुर निवासी सुल्तान (35) पुत्र असरफअपनी पत्नी गुलअफ्शा, पुत्री अनादिया (आठ दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद(5), बहन चांद बानो और भांजी अदिबा(14) के साथ नजीबाबाद से घर लौट रहा था। कोतवाली देहात रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई है। हादसे में सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों बेटियों अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई। सुल्तान, उसका पुत्र साद और भांजी आदिबा घायल हो गई।

 

 

ADVERTISEMENTS