यूपी की 9 सीटों का रिजल्ट

0
यूपी की 9 सीटों का रिजल्ट

UP News | यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल कहे जाने वाले उपचुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है। 5 सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें फूलपुर, मीरापुर, गाजियाबाद सदर और खैर सीट भाजपा ने जीत ली है। कानपुर की सीसामऊ सीट सपा ने जीती है। यहां नसीम सोलंकी परिवार की विरासत को बचाने में कामयाब हुईं।


ADVERTISEMENTS

मुरादाबाद की मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। 31 साल बाद भाजपा एकतरफा जीत की तरफ है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के गढ़ कुंदरकी में सपा की जमानत जब्त होती दिख रही है। जमानत बचाने के लिए कुल पोल का 1/6 हिस्सा, जो करीब 35 हजार होता है, वो मिलना चाहिए। सपा को अभी 14 हजार ही वोट मिले हैं। वहीं, एक लाख से अधिक वोट ठाकुर रामवीर सिंह को मिले हैं। भाजपा कटेहरी और मझवां में आगे चल रही है। करहल में सपा 19 हजार वोटों से आगे है। कटेहरी में भाजपा 33 साल बाद जीत की ओर है।

जिन 9 सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से 4 सीटें करहल, सीसामऊ, कटेहरी और कुंदरकी सपा के पास थीं। 5 पर NDA ने जीत दर्ज की थी। इनमें अलीगढ़ की खैर, गाजियाबाद और फूलपुर सीट भाजपा जीती थी। मझवां निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद ने जीती थी।

9 सीटों के रुझान…

सीटकौन आगेकितने वोट से आगेकौन पीछे
सीसामऊनसीम सोलंकी (सपा)8,564 (जीतीं)सुरेश अवस्थी (भाजपा)
फूलपुरदीपक पटेल (भाजपा)12 हजार (जीते)मुज्तबा सिद्दीकी (सपा)
करहलतेज प्रताप यादव (सपा)104207 (जीते)अनुजेश यादव (भाजपा)
कुंदरकीरामवीर सिंह (भाजपा)98537हाजी रिजवान (सपा)
कटेहरीधर्मराज निषाद (भाजपा)13439शोभावती वर्मा (सपा)
मझवांसुचिस्मिता मौर्य (भाजपा)7107ज्योति बिंद (सपा)
मीरापुरमिथलेश पाल (रालोद )29,867 (जीतीं)सुम्बुल राणा (सपा)
गाजियाबादसंजीव शर्मा (भाजपा)69,676 (जीते)सिंहराज जाटव (सपा)
खैरसुरेंद्र दिलेर (भाजपा)38,393 (जीते)चारू केन (सपा)

भीषण सड़क हादसा : 8 दिन की मासूम समेत 4 की मौत

केदारनाथ उपचुनाव – भाजपा की आशा नौटियाल ने लहराया जीत का परचम

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1