CNE REPORTER, SUYALBARI
ADVERTISEMENTS

यहां काकड़ीघाट प्राइमरी पाठशाला और राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में देश का 72वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। काकड़ीघाट में प्रधानाध्यापक चंदन सिंह लटवाल ने झंडारोहण किया। इस मौके पर मदन मोहन सिंह, मनोरमा वर्मा, भोजन माता धना देवी, नीमा देवी, भागुली देवी व गीता देवी मौजूद थे। उधर राजकीय इंटर कालेज ढोकाने में प्रधानाचार्य वीके सिंह ने झंडारोहण किया। इस मौके पर तमाम शिक्षक व अन्य स्टॉफ मौजूद था। इस मौके पर आनंद प्रकाश, मोहन प्रसाद, हेम आर्या, संतोष वर्मा व शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप बिष्ट उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS


