HomeUttarakhandAlmoraरोड नहीं तो वोट नहीं ! 06 साल से अधर में लटका...

रोड नहीं तो वोट नहीं ! 06 साल से अधर में लटका है सड़क निर्माण

➡️ 06 साल पहले हुआ था सड़क का सर्वे, आज तक नहीं बनी

➡️ डीएम से प्रकरण का संज्ञान लेने का आग्रह

पनुवानौला/अल्मोड़ा। सड़क निर्माण की आस लगाए ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है। संबंधित विभाग से कई बार आग्रह के बावजूद उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण विगत छह सालों से लटका हुआ है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन तथा आने वाले चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत कोल में विगत 6 वर्ष पहले 2016-17 में कटपतिया नामक स्थान से ग्राम कोल तक सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से 07 किलोमीटर सड़क का सर्वे हुआ था। पर आज 6 साल बाद भी वहां सड़क नही बन पाई है जबकि यह सड़क बनने से कोल के अलावा सेलाकोट, रतेडी, ढूने, काने आदि गांवों को भी इस सड़क का लाभ मिलता।

प्रधान कमला बहुगुणा, पूर्व प्रधान बिहारी नंदन बहुगुणा, नंदाबल्लभ, आनंद जोशी, शंकर दत्त जोशी व समस्त ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नही होने से अधिकांश ग्रामीणों का पलायन हो चुका है। ग्रामीण अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रधान कमला बहुगुणा का कहना है कि विभाग व सरकार की उदासीनता के कारण सड़क का कार्य आगे नही बढ़ पा रहा है। विभाग से पता करने पर बार-बार सिविल भूमि का हवाला दिया जाता है।

ग्रामीणों ने अब डीएम से मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। ग्रामीणों का कहना है कि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नही होता है तो मजबूरन चक्का जाम व अन्य कार्यवाही हेतु बाध्य होंगे। साथ ही आने वाले चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा।

आया मौसम का अपडेट : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments