अयोध्या। अयोध्या जनपद की असली पुलिस ने फर्जी पुलिस दरोगा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अदद वर्दी,फ्लैप, बाजू कलर मोनोग्राम,सीटी डोरी, बेल्ट,कैप व एक फर्जी परिचय पत्र भी बरामद हुआ है। थाना मवई की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदीप सिंह नामक इस फर्जी दरोगा को पकड़ा है। संदीप सिंह थाना कुमारगंज के माँझगांव का है रहने वाला। वह फर्जी दरोगा बनकर लोगों से वसूली करता था।