HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, देहरादून : आश्रम में रह रही युवती से दुष्कर्म, मुकदमा...

बिग ब्रेकिंग, देहरादून : आश्रम में रह रही युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां एक अनाथ आश्रम में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात का खुलासा हुआ है। पता चला है कि आरोपी भी इसी आश्रम में रहने वाला नाबालिग युवक ही है। फिलहाल मामले की नजाकत को देखते हुए नाबालिग युवक को नजरबंद कर दिया गया है, वहीं युवती को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम में एक नाबालिग युवती का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उसे चिकित्सक को दिखाया गया। युवती को कई माह से मासिक धर्म नहीं हो रहा था। चिकित्सक ने बताया कि युवती गर्भवती है। जिसके बाद हड़कंप मच गया।

इधर इस मामले में हरकत में आये आश्रम प्रशासन ने मामलेेकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आनन—फानन में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को सौंप दी। दरअसल, हुआ यूं कि पीड़िता की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह बात बताई। जिसके बाद आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत देर रात खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में दी।

इधर खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि चार माह से लड़की को मासिक धर्म नहीं हो रहा था।​ जिस कारण उसका स्वास्थ्य खराब हुआ। चिकित्सक के पास ले जाने पर सारे मामले का खुलासा हुआ है।

इधर बताया जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस के अनुसार जो विधि सम्मत होगा वह किया जायेगा। अभी कई अन्य मेडिकल रिपोर्ट भी आनी है। सम्भावना है कि नाबालिग गर्भवती भी है।कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि आश्रम की वार्डन आभा ने उन्हें सूचना दी कि उनके यहां रहने वाली एक साढ़े सत्रह साल की किशोरी गर्भवती है। उससे पूछताछ करने पर पता लगा कि आश्रम रहने वाले अपनी उम्र के एक छात्र से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच काफी समय से शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे। इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई। इसका पता वार्डन को लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments