HomeUttarakhandNainitalरामनगर : स्मैक और 12 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

रामनगर : स्मैक और 12 नशीले इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार

रामनगर| पुलिस ने 6.42 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों और 12 नशीले इंजेक्शन के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने गैस गोदाम पुलिया अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान 2 युवकों के कब्जे से क्रमशः 3.66 ग्राम व 02.76 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम आजम पुत्र झब्बू शाह निवासी खताड़ी रामनगर और समीर खान पुत्र अमीर खान, निवासी ऊट पड़ाव, रामनगर बताया। पुलिस टीम में वउनि. प्रेम राम विश्वकर्मा, का. हेमंत सिंह, का. संजय सिंह शामिल रहे।

12 नशीले इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने मुरसलीन पुत्र स्व. इब्राहिम ठेकेदार निवासी ब्लाक रोड खताड़ी रामनगर हाल निवासी शक्तिनगर टावर के पास नशे के 12 इन्जेक्शनों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में उनि. नीरज चौहान, का. हेमन्त सिंह शामिल थे।

रामनगर: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़​क हादसे में मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments