HomeUttarakhandNainitalरामनगर: ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

रामनगर: ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS

रामनगर| नैनीताल जिले के रामनगर में ससुराल आए दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

पुलिस के अनुसार छोटे पुत्र कन्हाई निवासी ग्राम बमनेवा थाना तिलहर जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ने अपने परिजनों के साथ पीरूमदारा चौकी पुलिस को शुक्रवार सुबह बताया कि उनका 45 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार ग्राम भगतपुर पीरूमदारा रामनगर में 14 नवंबर को अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ दीपावली पर मायके आई हुई थी।

बेटे के ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी कि गुरुवार रात को सुनील कुमार की मौत हो गई है। मृतक के परिजन शुक्रवार सुबह पीरूमदारा रामनगर पंहुचे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ससुराल में आए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। परिजनों के शक के आधार पर पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।”

हल्द्वानी : काठगोदाम और हावड़ा से चलने वाली ये ट्रेन इन दिनों रहेगी निरस्त

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments