HomeAccidentउत्तराखंड : कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, गांव...

उत्तराखंड : कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत, गांव में शोक की लहर

चमोली| उत्तराखंड के चमोली से एक ओर हादसे की खबर सामने आई हैं, यहां देवाल विकासखंड के अंतर्गत कैल नदी डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। ये चारों किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के थराली विधानसभा के देवाल विकासखंड के अंतर्गत कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में चार किशोरों की डूबने से मौत हो गई। ये चार किशोर शुक्रवार दोपहर से ही लापता थे। आज शनिवार सुबह नदी में शव उतराते हुए दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। चारों किशोरों के शवों को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से निकाल लिया गया है। किशोरों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं तो वहीं पूरे विकासखंड में शोक की लहर छा गयी हैं। मरने वाले किशोर 15 से 17 आयु वर्ग के हैं।

किशोरों की हुई पहचान

किशोरों की पहचान धरागांव के प्रियांशु पुत्र रघुवीर बिष्ट, ओडर गांव के गौरव सिंह पुत्र भरत सिंह, सोड़िग सरकोट के अंशुल पुत्र स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बिष्ट और इच्छोली के अनिल मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई है।

शुक्रवार से लापता थे चार किशोर

शुक्रवार को चारों किशोर दोपहर बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा पूरी रात खोजबीन के बावजूद भी उनका कोई भी पता नहीं चल पा रहा था। आज शनिवार सुबह जानकारी मिली की हाट कल्याणी-सवाल मोटर सड़क के किनारे बसे कलसिरी गांव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव नदी में उतराते हुए दिख रहे हैं। जानकारी मिलते ही लापता बच्चों के परिजनों के साथ ही कई लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

चमोली हादसे का नया अपडेट : घायलों व मृतकों की सूची जारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments