मीडिया कर्मियों की समस्याओं का हो प्राथमिकता से निराकरण
👉 सीएम धामी को पर्वतीय पत्रकार महासंघ ने सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ADVERTISEMENTS
सौंपे गये ज्ञापन में लघु एवं मझौले समाचार पत्रों व बेब पोर्टलों का लंबित विज्ञापन बिल भुगतान और पत्रकारों की मान्यता, मेडिकल क्लेम, पत्रकारों की पेंशन समेत पत्रकारों की अनेक समस्याओं सेे संबंधित दस सूत्रीय मांग रखी गई। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने मुख्यमंत्री को लंबित विज्ञापन बिल भुगतान के संदर्भ में मौखिक रूप से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह स्वीटी, जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, नगर अध्यक्ष आनंद बत्रा, वरिष्ठ पत्रकार जीवन जोशी, जसवीर सिंह आदि कई पत्रकार उपस्थित रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।