HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नशे में धुत चालक शिक्षकों व स्कूली बच्चों को कार में...

अल्मोड़ा: नशे में धुत चालक शिक्षकों व स्कूली बच्चों को कार में ढोते पकड़ा

— खुद गिरफ्तार, कार सीज और डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिर्पोटर, अल्मोड़ा: चालक नशे में धुत होकर मस्ती ड्राइविंग कर रहा था और कार में 05 स्कूली बच्चे व 02 शिक्षक बिठाकर ढो रहा था। नशे में वाहन चलाने से इन सवारियों की जान जोखिम में थी। इंटरसेप्टर टीम की चेकिंग में कार चालक की मस्ती पकड़ में आ गई। जिसे गिरफ्तार कर लिया और कार सीज कर ली गई।

हुआ यूं कि चेकिंग के दौरान प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामंत की टीम ने निकटवर्ती लोधिया के पास एक कार को रोककर चैक किया। एल्कोमीटर से पता चला कि इसका चालक महेंद्र सिंह, निवासी भूल्युरा बल्टा, अल्मोड़ा अत्यधिक शराब पिये है और नशे में वाहन चला रहा है। उसके इस कृत्य से इस कार में बैठे प्राथमिक विद्यालय लोधियों के 05 स्कूली बच्चों व 02 शिक्षकों की जान जोखिम में थी। चालक को मौके पर गिरफ्तार करते हए उसकी कार को सीज किया गया। इसके साथ ही वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए भेजा गया। शिक्षकों ने बताया कि यह कार एक एनजीओ द्वारा प्राथमिक विद्यालय के बच्चों व शिक्षकों को स्कूल लाने—ले जाने में प्रयुक्त होती है। सुरक्षा की दृष्टि से शिक्षकों व बच्चों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments