HomeBreaking Newsरेलवे का ऐलान : 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई...

रेलवे का ऐलान : 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, इसके लिए रिजर्वेशन 10 सितंबर से शुरू होंग

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। रेलवे ने 12 सितंबर से 80 (40 जोड़ी) नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। इसके लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू होंगे। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को ये जानकारी दी। रेल मंत्रालय ने पहले कई श्रमिक स्पेशल ट्रेन सेवाओं के साथ-साथ आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन सेवाओं की शुरुआत की थी। कोरोना महामारी के कारण इस समय सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित हैं। अभी देश में 230 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

आने वाले दिनों में 100 और ट्रेनें चलाने की योजना

अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी होने के तीन दिन बाद भारतीय रेलवे ने कहा था कि रेलवे आने वाले दिनों में 100 और ट्रेनें चलाने की योजना पर काम कर रहा है। कोरोनावायरस और लॉकडाउन के चलते रेलवे ने 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस को रद्द कर दिया था।

1 मई से चलाई गई थीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ने श्रमिकों के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इनके जरिए देश भर के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाया गया था। रेलवे ने बताया था कि श्रमिक ट्रेनों का 85% खर्च केंद्र ने उठाया। 15% खर्च किराए के रूप में राज्यों ने वहन किया।

7 सितंबर से शुरू होगी मेट्रो

रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी एयर कंडीशन ट्रेनें और 1 जून से 100 जोड़ी टाइम टेबल्ड ट्रेनें चलाने का फैसला किया था। पिछले हफ्ते ही केंद्र ने 7 सितंबर से मेट्रो सर्विस शुरू करने की इजाजत दी थी। जल्द ही स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से स्टैंडर्ड ऑफ प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी की जाएगी, जिसमें मेट्रो ट्रेन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। ? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments