Big Breaking – अल्मोड़ा : आग में झुलसी 12 साल की बालिका, हालत गंभीर, हल्द्वानी रेफर

अल्मोड़ा। यहां एक बालिका अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे…

अल्मोड़ा। यहां एक बालिका अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।​
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां पपरशैली निवासी रितिका मेहता (12 साल) पुत्री प्रताप सिंह अचानक घर के भीतर ही आग की तेज लपटों में घिर गई। जली हुई हालत में उसके परिजन व पड़ोस के लोग उसे अस्पताल लेकर आये, जहां डॉ. उषा ने बालिका की जांच की। उन्होंने बताया कि यह बालिका 55 प्रतिशत तक जल चुकी है तथा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिस कारण बेहदतर उपचार के लिए इसे 108 के माध्यम से हल्द्वानी के लिए कर दिया है। बताया जा रहा है कि बालिका पपरशैली के ही एक स्कूल में पढ़ती है तथा उसका एक भाई भी है। घर पर उसके माता—पिता के अलावा दादा—दादी भी हैं। यह बालिका कैसे और किन परिस्थितियों में इतना जल गई। इस बारे में उसके परिजन कुछ भी बता नही पा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बालिका की हालत नाजुक बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *