HomeBreaking Newsहल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी
हल्द्वानी की प्रतिष्ठित मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। डाॅ. नेहा अस्थमा रोग से पीड़ित थीं। बुधवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में कही कुछ दिक्कत नही थी। उनका आक्सीजन सेचुरेशन जब 93 पहुंच गया तो दोबारा सीटी स्कैन कराया गया तो पता चला कि उनके फेफड़ों में 90 प्रतिशत तक संक्रमण फैल चुका है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिसके बाद उन्हें एक निजि अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया। इसके दो घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. नेहा शर्मा का सामाजिक दायरा काफी बड़ा रहा है। वह मनसा मानसिक स्वास्थ्य परामर्श केंद्र की संचालिका थीं। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में ही उनकी सीएनई से व्हट्सअप पर वार्ता हुई थी, जिसमें उन्होने जल्द ही अल्मोड़ा में मुलाकात करने की बात कही थी। साथ ही कई अन्य मुद्दों पर चर्चा भी की थी। उनके निधन पर हम सीएनई परिवार की ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हैं। इधर तमाम संगठनों, चिकित्सकों ने भी गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हल्द्वानी की राजपुर घाट में डॉ. नेहा पंचतत्व में विलीन, कोरोना से नही हुई मौत, अंतिम संस्कार में कोविड प्रोटोकॉल लागू नही

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments