HomeBreaking NewsBig Breaking : चमोली में चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटा, लगातार...

Big Breaking : चमोली में चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूटा, लगातार बारिश-बर्फवारी ने बढ़ाई मुसीबत, नदियों का लगातार बढ़ रहा जल स्तर, संपर्क बाधित

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

चमोली जिले अंतर्गत मलारी घाटी में चीन सीमा के पास ग्लेशियर टूट गया है। मामले की सूचना मिलने से एक बार पुनः दहशत का माहौल कायम हो गया है। चूंकि गत 07 फरवरी को ऐसी ही एक घटना में 205 लोग लापता हो गये थे, जिनमें से सिर्फ 79 के ही शव मिल पाये।

ADVERTISEMENTSAd

उल्लेखनीय है कि प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, किंतु वायरलेस सेट काम नही करने से नुकसान की कोई सूचना फिलहाल नही मिल पाई है। जोशीमठ से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। निरंतर भारी बारिश और बर्फ पड़ने से हालात काफी मुश्किल हो गये हैं। जिस इलाके में ग्लेशियर टूटने की सूचना है वहां ज्यादा आबादी नही है, सिर्फ सैनिक ही वहां जाते हैं।

एक क्लिक में पढ़े 7 फरवरी को आई चमोली आपदा की खबर

यह घटना जोशीमठ से करीब 90 किलोमीटर दूर सुमना नामक स्थान की है। सीमा पर अंतिम चैकी बाड़ाहोती तक यहीं से होकर पहुंचा जाता है। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहां संचार नेटवर्क भी नहीं है। चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल के नेतृत्व में टीम मौके के लिए गई है। आशंका है कि कुछ श्रमिक वहां फंसे हो सकते हैं। उधर लगातार बारिश से धौलीगंगा और ऋषिगंगा नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिस कारण आस-पास के ग्रामीण डरे हुए हैं। अलबत्ता समाचार लिखे जाने तक घटना का कोई अन्य अपडेट प्रसारित नही हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments