उत्तराखंड में IAS दीपक रावत समेत आठ IAS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

0
एक दिवसीय दौरे पर कल अल्मोड़ा पहुंचेंगे कमिश्नर दीपक रावत
आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत (फाइल फोटो)

देहरादून| शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के आठ अधिकारियों को सचिव बना दिया है। उन्हें 15 साल की सेवा पूरी करने पर सुपरटाईम स्केल से दिया गया है। सचिव (कार्मिक एवं सतर्कता) शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। तरक्की प्राप्त करने वाले सभी आईएएस अधिकारी 2007 बैच के हैं।


ADVERTISEMENTS

इनमें दीपक रावत, वी. षणमुगम, आर राजेश कुमार, डॉ. नीरज खैरवाल, विनय शंकर पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नारायण पांडेय व विनोद कुमार सुमन शामिल हैं।

आईएएस दीपक रावत कुमाऊं मंडल के आयुक्त हैं, जबकि विनोद कुमार सुमन, दीपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र नारायण पांडेय प्रभारी सचिव पद पर हैं। विनय शंकर पांडेय और डॉ. नीरज खैरवाल वर्तमान में जिलाधिकारी पद पर हैं।

Railway Jobs: रेलवे में नौकरी का अच्छा मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

ADVERTISEMENTS