HomeUttarakhandAlmoraनव​रात्रि : अल्मोड़ा के पौराणिक देवी मंदिर बिंतोला में बह रही भक्ति...

नव​रात्रि : अल्मोड़ा के पौराणिक देवी मंदिर बिंतोला में बह रही भक्ति की बयार

✍️ भक्ति भाव में रमा पूरा गांव

CNE ALMORA/विकासखंड हवालबाग के पौराणिक देवी मंदिर बिंतोला में नवरात्रि में भक्ति की बयार बह रही है। देवी मंदिर को बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भजन—कीर्तन की धुन दूर तक सुनाई दे रही है। पूरा गांव भक्ति भाव में रमा है।

ADVERTISEMENTSAd
देवी मंदिर बिंतोला में बह रही भक्ति की बयार

उल्लेखनीय है कि देवी मंदिर समिति बिंतोला के तत्वावधान में विगत दो वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इस न​वरात्रि पूरे मंदिर को चारों ओर से बिजली के मालाओं से सजाया गया है।

प्रथम दिन देवीथान से शिव मंदिर तक ग्रामीण, महिलाओं, बच्चों व अन्य नौजवानों द्दारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। रात्रि में प्रति दिन भजन—कीर्तन के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं।

पूरा गांव इन दिनों भक्तिभाव में रमाया हुआ है। अष्टमी के दिन गायत्री मंदिर द्दारा दीप यज्ञ कार्यक्रम कराया जायेगा। दशमी के दिन हवन व भंडारा होगा। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में समिति के अध्यक्ष महिपाल मेहता, सचिव भगवंत सिंह मेहता, उपाध्यक्ष नीमा मेहता, कोषाध्यक्ष सुनीता मेहता, संरक्षक कुंवर सिंह, मंदिर के पुजारी वीरेन्द्र मेहता, सदस्य नवीन मेहता, जगदीश मेहता, रक्षित मेहता, दीपक मेहता सहित समस्त ग्रामीणों का विशेष सहयोग चल रहा है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कब और कितने बजे लगेगा?

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments