HomeBreaking NewsBig News : कोरोना नही सूनामी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची...

Big News : कोरोना नही सूनामी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदाबेन मोदी का कोरोना से निधन

कोरोना की दूसरी लहर किसी सूनामी से कम नही है। देश भर में हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है। आज मंगलवार की सबसे बड़ी ख़बर आ रही है अहमदाबाद से, जहां देश के पीएम नरेंद्र मोदी की चाची नर्मदा बेन मोदी का कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से निधन हो गया है। वह 80 साल की थीं। नर्मलाबेन मोदी का उपचार अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में चल रहा था। प्रधानमंत्री के भाई प्रह्लाद मोदी ने स्वयं मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दस रोज पहले तबीयत बिगड़ने पर नर्मदाबेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पति जगजीवनदास की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। नर्मदाबेन का परिवार अहमदाबाद के रानिप में रहता है। आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में 3.19 लाख कोरोना के ​नए मरीज मिले हैं, वहीं 2762 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

Almora Breaking : अल्मोड़ा में कोरोना से एक और महिला की मौत

BAGESHWER BIG BREAKING: मालता के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, दोनों पूर्ति विभाग के कर्मचारी

उत्तराखंड में जानलेवा बना कोरोना, आज 96 मौत का जिम्मेदार, 5 हजार 703 नए केस

बिग ब्रेकिंग : अल्मोड़ा में ​कोरोना विस्फोट, आज मिले 204 संक्रमित, तीन की मौत, 755 एक्टिव केस, पढ़िये आज कहां—कहां से मिले पॉजिटिव केस

BREAKING NEWS: बागेश्वर जिले में आज 79 कोरोना पॉजिटिव केस, 4 मरीज ठीक होकर लौटे, एक की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments