HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: अग्निवीर भर्ती की तैयारी, जिला प्रशासन देगा व्यवस्था में सहयोग

Almora News: अग्निवीर भर्ती की तैयारी, जिला प्रशासन देगा व्यवस्था में सहयोग

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— जिलाधिकारी की भर्ती निदेशक के साथ बैठक
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आने वाले अगस्त माह में रानीखेत में अग्नि वीरों की भर्ती होने जा रही है। इसी की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में आज डीएम वंदना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में मौजूद भर्ती निदेशक आदित्य मिश्रा ने डीएम से भर्ती प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग मांगा, ताकि व्यवस्थाओं में कोई कठिनाई नहीं होने पाए।

ADVERTISEMENTSAd

भर्ती निदेशक आदित्य मिश्रा ने कहा कि भर्ती रैली में काफी संख्या में अभ्यर्थी पहुंचते हैं तथा अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए पात्रता संबंधी कई कठिनाइयां सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से अभ्यर्थियों की आइडेंटिटी एवं अभिलेख सत्यापन के लिए सहायता की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ण आश्वस्त किया कि अभ्यर्थियों के लिए आधार स्टाल लगा दिए जाएंगे तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन को निर्देश दिए कि इस बीच स्थानीय होटल/रेस्टोरेंट संघ के साथ वार्ता कर ली जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी होटल मालिक अभ्यर्थियों से अधिक वसूली नहीं करें तथा खाद्य सामग्री की आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने रानीखेत क्षेत्र में धर्मशालाओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान पर्याप्त बिजली आपूर्ति, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाएं सुचारू रहें। साथ ही कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments