देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना 70 हजारी होने की दहलीज पर जा खड़ा हुआ है। आज 386 नए केस सामने आए हैं जबकि 388 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। आज छह कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा इस प्रकार प्रदेश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 1133 तक जा पहुंची है। प्रदेश के देहरादून में 6 कंटेंमेंट जोन अभी भी सक्रिय हैं।
ADVERTISEMENTS
आज देहरादून में 137, नैनीताल में 53, पिथौरागढ़ में 37, हरिद्वार में 35, पौड़ी में 29, यूएसनगर में 25, चमोली में 21, टिहरी और बागेश्वर में 13-13, रुद्रप्रयाग में 8, अल्मोड़ा में 6, चंपावत में 5 और उत्तरकाशी में 4 नए केस सामने आए।
आज मिलेट्री हास्पिटल पिथौरागढ़, एचबीएन बेस चिकित्सालय श्रीनगर में एक-एक, और दून मेडिकल कालेज व एसटीएच हल्द्वानी में दो-दो मरीजों ने दम तोड़ा।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें