HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : यहां बेजुबान को बचाने जुट गई पुलिस, सफल रहा रेस्क्यू

अल्मोड़ा : यहां बेजुबान को बचाने जुट गई पुलिस, सफल रहा रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS

👉 लावारिस छोड़ने वाले गौ—पालक का चालान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

धौलछीना पुलिस ने ग्रामीणों संग रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरे एक गाय के बछड़े को सकुशल निकाल उसकी जान बचाई है। बेजुबान को बचाने में पुलिस के प्रयासों की काफी सराहना हो रही है।

ऐसे हुआ शुरू बेजुबान को बचाने का अभियान

गत दिवस स्थानीय निवासी श्री विनोद मेहरा द्वारा थाना धौलछीना में सूचना दी कि कलोन गांव के पास एक गाय कर बछछ़ा 50 फीट गहरी खाई में गिर गया है। जो काफी चोटिल है और तड़प रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बेजुबान की जान को बचाने के लिए तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

ग्रामीणों के सहयोग से चला रेस्क्यू अभियान

पुलिस टीम ने खाई में गिरी गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। गाय के बछड़े दके शरीर में कई जगहों पर चोट आई थी। धौलछीना पुलिस ने मौके पर ही पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय को उपचार दिलाया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल गाय को खाई से सकुशल बाहर निकाला गया ।

पल्यूं गांव के गौ—पालक पर कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि यह गाय पल्यूं निवासी एक व्यक्ति की है। धौलछीना पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को बुलाकर उसके द्वारा अपनी गाय को इस तरह छोड़ने पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए कड़ी हिदायत भी दी गई। ग्रामीणों ने धौलछीना पुलिस द्वारा एक बेजुबान को बचाने के लिए किये गये इस कार्य की प्रशंसा की।

रेस्क्यू ऑपरेशन में धौलछीना पुलिस टीम-

अपर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह रावत, कांस्टेबल नेत्र सिंह, संजय गुप्ता, होमगार्ड सुनील दत्त व पशु चिकित्सक डॉ. प्रीति और स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से निवाजी गईं डॉ. दीपा बिष्ट

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments