HomeBreaking NewsTunnel Rescue : रैट माइनर्स पर टिकी उम्मीदें, अच्छी ख़बर का इंतजार

Tunnel Rescue : रैट माइनर्स पर टिकी उम्मीदें, अच्छी ख़बर का इंतजार

Uttarkashi Tunnel Collapse : गत 12 नवंबर, 2023 से सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूर अब किसी भी पल बाहर निकल सकते हैं। रेस्क्यू के 17वें दिन रैट माइनर्स फंसे मजदूरों के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। जो काम देश—विदेश की महंगी मशीनें नहीं कर पाई, वह रैट माइनर्स संभव करने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार रैट माइनर्स ने गत दिवस से अब तक काफी लंबी खुदाई कर ली है। इस अभियान के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल के अनुसार मैन्युअल ड्रिलिंग 53.9 मीटर तक हो गई है। 57 मीटर पर Tunnel Rescue ब्रेकथ्रू होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि रैट माइनर्स की मेहनत सफल रही है। सुरंग में फंसे श्रमिकों तक पाइप पहुंच चुका है। पाइप वेल्डिंग चल रही है ताकि मजदूरों को कोई हानि न पहुंचे। सुरंग के बाहर एंबुलेंस व चिकित्सकों का दल तैनात है। 01 एंबुलेंस भी खड़ी है। जब मजदूर सुरंग से निकाले जायेंगे तत्काल ही चिन्यालीसौड़ अस्पताल उन्हें पहुंचा दिया जायेगा।

इधर सीएम धामी भी व्यवस्था पर पूरी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने पाइपों के सहारे सुरंग में दाखिल हो रहे रैट माइनर्स की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे जाने की बात कही है। कहा कि पूरी शिद्दत के साथ बचाव कार्य चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments