HomeUttarakhandAlmoraशिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से निवाजी गईं डॉ. दीपा बिष्ट

शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से निवाजी गईं डॉ. दीपा बिष्ट

✒️ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान किया पुरस्कार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में कार्यरत डाॅ दीपा बिष्ट को देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 से नवाज गया है। यह पुरस्कार डाॅ. दीपा बिष्ट को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को लामाचौड़ हल्द्वानी में स्थित एमआईईटी कुमाउं परिसर प्रांगण में प्रदान किया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

एसीआईसी देवभूमि फाउंडेशन (Acic Devbhumi Foundation) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल की डाॅ बिष्ट को बीते 25 वर्षों से शोध एवं विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया है।

डॉ. दीपा बिष्ट का संक्षिप्त परिचय

डाॅ. दीपा ने रोजगार एवं उद्यमिता विकास कार्यों में उल्लेखनीय कार्य, अकादमिक नवाचारी गतिविधि को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान भी दिया है। डॉ. दीपा बिष्ट के 30 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं प्रकाशित हो चुके हैं।

डाॅ. दीपा जीबी पर्यावरण संस्थान में पिछले 25 वर्षों से विभिन्न ग्रामीण तकनीकों द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों के आजीविका संवर्धन हेतु कार्य कर रही हैं। उनके द्वारा समन्वित मत्स्य पालन तकनीक में पांच हजार से भी अधिक ग्रमीणों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस तकनीक के कई मांडल ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित किये है। उनकी इस उपलब्धि पर जीबी पंत संस्थान के निदेशक प्रो सुनील नौटियाल के साथ अन्य वैज्ञानिकों ने हर्ष जताया है।

BADMINTON : ध्रुव नेगी, मनसा रावत और गायत्री रावत ने जीते स्वर्ण पदक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments