HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग न्यूज : सड़क हादसे में कोरोना फाइटर सिपाही की मौत, आज...

ब्रेकिंग न्यूज : सड़क हादसे में कोरोना फाइटर सिपाही की मौत, आज अस्पताल में तोड़ा दम

देहरादून। कोरोनो के खिलाफ जंग में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले कोरोना फाइटरों में शामिल होने वालों में वह पुलिस कर्मी ही हैं, जो रात—दिन अपनी ड्यूटी को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसे ही एक कोरोना फायटर की आज देहरादून में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। यह सिपाही गत रात्रि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिपाही का नाम संजय गुर्जर बताया जा रहा है, जिसकी बाइक प्रेमनगर क्षेत्र में सोमवार देर रा​त्रि सड़क पर रपट गई थी। बताया जा रहा है कि सिपाही गत रा​त्रि पीपीई किट लेकर क्वारंटीन सेंटर बिधोरली गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हो गया। उसे लोगों द्वारा सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन आज मंगलवार को दोपहर के समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक 2006 बैच का सिपाही था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गयी है। उसके परिजनों को इस बावत सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

यह भी पढ़ें, ख़बर पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक ​को क्लिक करें —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments