HomeBreaking Newsशर्मनाक : कोरोना संकट के बीच महिला से रेप के बाद पीट-पीट...

शर्मनाक : कोरोना संकट के बीच महिला से रेप के बाद पीट-पीट कर हत्या

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के दौरान बाहरी दिल्ली में बलात्कार और हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है। नरेला में एक महिला के संग पहले बलात्कार किया गया, फिर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। महिला की लाश पुलिस को एक फैक्ट्री से बरामद हुई है। पुलिस को फैक्ट्री के एक कर्मचारी पर ही शक है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रेप और मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की है। पुलिस ने एक फैक्ट्री के अंदर खून से लथपथ लाश बरामद की। महिला की लाश फैक्ट्री परिसर में कर्मयारियों के लिए बने एक कमरे से बरामद की गई। पुलिस को महिला के ही एक जानकार साथी पर शक है। जो मौके से फरार है। पुलिस को आशंका है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया और बाद में उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई।

पुलिस के मुताबिक महिला और उसका साथी दोनों ही कुंवारे हैं। महिला नरेला की एक फैक्ट्री में काम करती थी। उसकी दोस्ती वहीं दूसरी फैक्ट्री में काम करने वाले शख्स के साथ थी। यह शख्स महिला के परिवार से मिलने उनके घर भी जाता था। वो शख्स फैक्ट्री परिसर में बने एक कमरे में रहता था। महिला वहीं उस शख्स के पास आया करती थी।

सोमवार को फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उस शख्स के कमरे से उसकी महिला दोस्त की लाश बरामद हुई। जबकि महिला का साथी वहां से गायब था। पुलिस को लाश की जांच करने पर पता चला कि उस महिला की लोहे की किसी भारी चीज से पीट-पीटकर हत्या की गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। इस घटना को महिला के साथी ने अंजाम दिया है या किसी और ने, इसका पता तो तफ्तीश के बाद ही चलेगा। फिलहाल, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पता चला है कि वो शख्स महिला पर शादी के लिए दबाव भी बना रहा था। फिलहाल मामले की जांच में जुटी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को मृतक महिला के उस दोस्त की तलाश है, जो वारदात के बाद से ही लापता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments