सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर सोमेश्वर में आम जनता के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा आम जनता के बीच जाकर जागरूता संदेश दिए गये। अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने सोमेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत कोसी में व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन एवं स्थानीय जनता के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करने, सीट बेल्ट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु अपील करते हुए पम्पलेट वितरित भी किये गये तथा कोविड 19 महामारी की रोकथाम हेतु मास्क, सैनेटाईजर एवं सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।