HomeUttarakhandDehradunप्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा, पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द

प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा, पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद्द

ADVERTISEMENTS

देहरादून| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे और त्योहारों को देखते हुए पुलिस विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। जो कर्मी छुट्टी पर गए हैं, उन्हें भी तत्काल प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारियों की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अचानक आए इस आदेश से पुलिस जवानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में करीब 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं, इनमें से दो से ढाई हजार जवान हर समय छुट्टी पर रहते हैं।

दीपावली नजदीक होते देख कई जवान छुट्टियों पर चले गए थे व कई जवान ऐसे हैं जोकि बीमारी व अन्य कारणों के चलते छुट्टियों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री का श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ का दौरा निश्चित हो गया। आगे पढ़े…

विभाग के निर्देश से महिलाकर्मियों की बढ़ी परेशानी

अचानक छुट्टियां रद्द करने व छुट्टी पर गए जवानों को ड्यूटी पर वापस आने के निर्देश से महिला पुलिसकर्मियों की परेशानी बढ़ गई हैं। अधिकतर महिला जवान चाइल्ड केयर लीव, पूरे सेवाकाल में मिलने वाली छुट्टियों, इलाज करवाने और स्वजन की देखरेख के लिए छुट्टियों पर गई थी।

इसके अलावा कुछ समय पहले जिन कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक कर्मचारियों व अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उन्हें ट्रांसफर की छुट्टियां मिलती हैं और उन्हें बाद में छुट्टी में लेने की बात कही गई थी, ऐसे में उनकी छुट्टियां भी निरस्त हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे व त्योहारों के मद्देनजर व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे, फोर्स की कमी न हो इसलिए जवानों की छुट्टियों पर दीपावली तक रोक लगा दी गई है।

हल्द्वानी और लालकुआं को मिलने जा रही कई सौगातें : अजय भट्ट

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments