HomeUttarakhandUdham Singh Nagarबाजपुर : छात्राओं के समर्थन में आए विभिन्न संगठनों के लोग, कृषि...

बाजपुर : छात्राओं के समर्थन में आए विभिन्न संगठनों के लोग, कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग

बाजपुर। बाजपुर में कृषि कानून के विरोध में लगातार चल रहे स्कूली छात्राओं के धरना प्रदर्शन के समर्थन में विभिन्न संगठनों के लोग सामने आ रहे हैं। जहां लोगों द्वारा केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की जा रही है। बता दें कि दिल्ली में चल रहे कृषि कानून के विरोध में किसानों के आंदोलन के समर्थन में विगत 4 दिनों से बाजपुर के भगत सिंह चौक पर स्कूली छात्राएं प्रदर्शन कर रही हैं। जिन के समर्थन में आज भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, आशा हेल्थ वर्कर्स सहित क्षेत्र के अन्य युवा सामने आए हैं। जहां प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की बातों को ना मानकर किसानों के साथ अन्याय कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदर्शनकारी किसानों के साथ व्यवहार किया जा रहा है वह मानवता को शर्मसार कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments