HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन, यह है...

Almora Breaking : पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन, यह है अल्मोड़ा के लिए नया आदेश, दोपहर 2 बजे तक खुलेगी बाजार, संडे रहेगा पूर्ण Curfew, पढ़िये पूरी ख़बर….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा इससे बचाव के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट नितिन सिंह भदौरिया ने पूर्व में जारी 21 अप्रैल, 2021 के आदेश में आंशिक संसोधन करते हुए जनपद हेतु दशा-निर्देश पारित किये हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

शहर व गांव के 2 बजे तक खुले रहेंगे समस्त संस्थान —
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जरूरी एवं आवश्यक सेवा प्रदाता को छोड़ते हुए जनपद नगरीय एवं ग्रामीण के समस्त संस्थान प्रत्येक दिन 2 बजे बन्द किये जायेंगे।

Big Breaking : कोरोना के चलते प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज अग्रिम आदेशों तक बंद, सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई

संडे पूरा दिन बंदी —
डीएम अल्मोड़ा ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद में रविवार को पूर्णतः करफ्यू रहेगा।

अन्य दिनों में सांय 5 से सुबह 5 तक रात्रि Curfew —
साथ ही सप्ताह के अन्य दिनों में सांय 5 बजे से प्रातः 5 बजे तक रात्रि करफ्यू रहेगा। इस दौरान व्यक्तियों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी।

इनको मिलेगी करफ्यू में छूट —
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जिन औद्योगिक संस्थानों में कई पारियों में कार्य होता है, उनके कर्मचारियों हेतु, राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर आपातकालीन परिचालन हेतु व्यक्तियों और सामानों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों की यात्रा और उतार-चढ़ाव में कार्यरत् व्यक्तियों, बसों से उतरने के बाद अपने गंतव्य के लिए जाने वाले यात्री, शादी और सम्बन्धित समारोहों के लिए बैंकट हाॅल/सामुदायिक हाॅल और विवाह समारोहों से सम्बन्धित व्यक्तियों/वाहनों की आवाजाही हेतु निर्धारित समय में प्रतिबन्धों से छूट प्रदान की गयी है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

मास्क जरूर पहनें, नही तो होगी कार्रवाई —
जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के समस्त निवासियों, पर्यटकों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर एवं कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनना व शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि उक्त आदेशों के उल्लघंन करने पर सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं भारतीय दण्ड संहिता व अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

12 बजे बाजार बंदी का आदेश अल्मोड़ा के लिए नही —
इधर आपको बताना चाहेंगे कि आज सोमवार से अगले तीन दिनों के लिए 12 बजे तक ही व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रखने का आदेश अल्मोड़ा जनपद के लिए लागू नही किया गया है। अतएव व्यापारी यहां अपने प्रतिष्ठान व संस्थान रविवार को छोड़ अन्य छह दिन 2 बजे तक खोल सकते हैं।

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments