पंतनगर। यहां मालगाड़ी की चपेट में आकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
सूचना पर पंतनगर थाना उपनिरीक्षक कुदंन सिंह राठौड़, मनीषा मीना उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। घाटना का पता आज सुबह चला जब स्थानीय लोगों ने शव को रेलवे पटरी पर पड़ देखा।