HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : पालिका ने चलाया छापेमारी अभियान, धड़ाधड़ हुए चालान

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : पालिका ने चलाया छापेमारी अभियान, धड़ाधड़ हुए चालान

ADVERTISEMENTS

⏩ आधे दर्जन से अधिक व्यापारियों पर कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा द्रारा आज शनिवार को विशेष अभियान चलाते हुए पालिका की दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। छापेमारी के दौरान गंदगी फैलाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने व कूड़ा फेंकने पर आधे दर्जन से अधिक व्यापारियों का चालान किया गया।

नगर पालिका परिषद ने छापेमारी अभियान के तहत माल रोड, जिला अस्पताल से मिलन चौक, लाला बाजार, शेर बाजार व मछली मार्केट तक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमण को हटाने के साथ ही अन्य कार्रवाई भी की गई। टीम द्वारा 04 व्यपारियों को गंदगी करने व कूड़ा फेंकने में चालान कर 700 रूपये नगद वसूला गया। साथ ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने पर 03 व्यापारियों का चालान कर 1600 रूपये नगद वसूली की गई। छापेमारी अभियान में पालिका से सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक, रमेश तिवारी, अशोक सिंह व राम सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments