HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण पर आक्रोश,...

अल्मोड़ा न्यूज : पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण पर आक्रोश, कांग्रेसियों ने पीएम को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
नगर कांंग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला के नेतृत्व में कांंग्रेसजनों ने पेयजल पाईपों की कालाबाजारी एवं डीलरों द्वारा हो रहे अवैध भण्डारण को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कांग्रेसजनों ने कहा है कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अनर्तरगत उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों को इसका लाभ प्राप्त हो सके इस सम्बन्ध में उत्तराखंड पेयजल निगम एवं जल संस्थान द्वारा निर्माण कार्यों के लिए टेन्डर आमन्त्रित किये जा रहे हैं। माह नवम्बर तक पाईप कम्पनियों, डीलरों एवं सप्लायर्स के रेट ठीक ठाक स्थिति में चल रहे थे। जैसे ही राज्य स्तर पर अधिकतर योजनाओं में कार्य प्रारम्भ हुआ तबसे सप्लायर्स के रेट दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। साथ ही बाजार में माल की कमी भी होती जा रही है। औने—पौने दामों में पाईपों की खरीद एवं बुकिंग हो रही है, जबकि आंगणन में रेट पूर्व वित्त वर्ष के हैं।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गयी कि इस जमाखोरी एवं कालाबाजारी की पकड़ के लिए सभी राज्यों में जांच टीमों का गठन किया जाए ताकि सुलभता एवं उचित दरों पर माल की आपूर्ति सभी को समय पर प्राप्त हो सके। ज्ञापन देने वालों में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पाण्डे, राबिन मनोज भण्डारी, महेश चन्द्र एडवोकेट, कुलदीप मेर, अरविन्द रौतेला, रमेश नेगी, फाकिर खान, दीपक नगरकोटी, प्रकाश भारती आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments