HomeBreaking NewsBreaking News : लगाओ पोकलैंड, तत्काल खोलें नैनीताल मार्ग : दीपक रावत

Breaking News : लगाओ पोकलैंड, तत्काल खोलें नैनीताल मार्ग : दीपक रावत

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

⏩ मंडलायुक्त दीपक रावत ने डीआईजी संग किया भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने आज भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये। उन्होंने लोनिवि को पोकलैंड मशीनों की मदद से तत्काल यातायात के लिए अवरूद्ध मार्ग को सुचारू करने के आदेश दिये।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को भवाली और नैनीताल के बीच पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ लैंड स्लाइड हुआ था। जिसके बाद लगभग 30 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन होने से भवाली एवं नैनीताल से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए आज सोमवार को मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संयुक्त रूप से भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी से विस्तृत रूप से कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लायें। नैनीताल एवं भवाली सड़क के दोनों तरफ से पोकलैंड मशीन लगाएं एवं जल्द से जल्द छोटे फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करें। कार्यक्षेत्र में आर्टिफिशियल लाइट की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें ताकि देर रात्रि एव बरसात रूकने पर भी कार्य किया जा सके। साथ ही लगातार कार्यों की मानिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें। जनपद के अन्य क्षेत्रों की भी सभी सड़कें वर्षा काल में खुली रहे इसके लिए अपने अधीनस्थों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह, तहसीलदार नवाजिश खलिद, एई केएस बसेड़ा, जेई मीनु आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments