HomeAccidentटनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर खाई में गिरा वाहन, भाजपा नेता की मौत

टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर खाई में गिरा वाहन, भाजपा नेता की मौत

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक दर्दनाक हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई, यहां टनकपुर-चंपावत नेशनल हाईवे पर एक टिप्पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, इस हादसे में टिप्पर स्वामी भाजपा नेता की मौत हो गई। जबकि एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुआ है।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह भाजपा धूरा अमोड़ी मंडल के बेलखेत बूथ अध्यक्ष 46 वर्षीय जगदीश सिंह अपने टिप्पर से कुछ निर्माण सामग्री छोड़ने खेतीखान जा रहे थे। कि सुबह करीब 5:30 बजे स्वाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

इस हादसे में जगदीश सिंह व वाहन सवार बेलखेत निवासी 45 वर्षीय नरेश सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश सिंह को मृत घोषित कर दिया। नरेश सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दुर्घटना में भाजपा नेता के निधन का समाचार मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नैनीताल ब्रेकिंग : अवैध निर्माण पर बिफरे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments