HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: नशे में कार चलाते एक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

Almora News: नशे में कार चलाते एक गिरफ्तार, गाड़ी सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
शराब पीकर वाहन चलाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। आए दिन चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एक और व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा।

एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देश पर पुलिस की यह कार्यवाही वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चल रही है। इसी क्रम में गत रात्रि के रानीखेत थानांतर्गत ताड़ीखेत में वाहन चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक संजीव कुमार ने शराब पीकर वहां चला रहे कमल कुमार पुत्र स्व. मदन राम, निवासी ग्राम मानव, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी हुंडई आईटेन कार संख्या UK 04f 8093 को धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया है। चालक के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments