हल्द्वानी न्यूज : पहली ही नवरात्रि पर कुसुमखेड़ा से लेकर लामाचौड़ तक की बिजली पूरा दिन गुल, लोगों में रोष

0

हल्द्वानी। पहली ही नवरात्र को बिजली विभाग ने कुसुमखेड़़ा, दमुवाढूंगा, लामाचौडद्य आदि क्षेत्र के लोगों को करारा झटका दे दिया। सुबह दस बजे से काटी गई बिजली पौने छह बजे तक नहीं आई थी। हालांकि बिजली महकमे ने इस मामले में पहले ही यहां के प्रमुख समाचारपत्रों में इस आशय की खबर दे दी थी, लेकिन आज भी कई लोगों को बिजली कट के बारे में कोई सूचना नहीं थी। लोगों की नाराजगी की एक वजह यह भी है कि आज से नवरात्र शुरू हुए हैं, और आज ही बिजली विभाग ने शहर के एक बड़े हिस्से की बिजली काट दी।
हालांकि 18, 19 और 20 अक्टूबर तक फिलहाल कहीं बिजली कट की सूचना नहीं है। इसके बाद 21 अक्टूबर से यह क्रम दोबारा शुरू होगा, 21 अक्टूबर को 11kv वर्ल्ड बैंक हल्द्वानी सोयाबीन फैक्ट्री इंडस्ट्रियल एरिया फुलचौड़, हाथीखान डूंगरपुर फीडर की बिजली 7 घंटे के लिए काटी जाएगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को 11kv गन्ना सेंटर, बेलबाबा—2, जय श्री राम हिंदुस्तान पैट्रोलियम फीडर की बिजली लगभग पूरा दिन काटी जाएगी। 27 अक्टूबर को 11 केवी शास्त्री नगर, गांधी नगर, हल्दुचौड़,काररोड, घोड़ानाला, बमेठा बंगर आदि क्षेत्रों के फीडर को बंद रखा जाएगा। 28 अक्टूबर को 11 केवी के कुसुमखेड़ा, लामाचौर, कठघरिया, मुखानी और ऊंचा पुल फीडर से मिलने वाली बिजली काटी जाएगी। 30 अक्टूबर को धनपुरी, पंचायत घर, संगम विहार और एबीआर इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाले फीडर को बंद किया जाएगा।


ADVERTISEMENTS

बागेश्वर ब्रेकिंग : आज दस नए केस मिले जिले में, दो को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ


ADVERTISEMENTS
CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें