HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : आज 10 नए केस मिले जिले में, 2 को...

बागेश्वर ब्रेकिंग : आज 10 नए केस मिले जिले में, 2 को स्वास्थ्य लाभ के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

बागेश्वर। जिले में आज कोरोना के दस नए मरीज ट्रेस किया गया हैं। जबकि दो मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। अब जिले के कोविड चिकित्सालय में 62 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ.वीके सक्सेना ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 399 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 23892 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 787 पॉजिटिव केस आयें हैं, जिनमें से 720 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 62 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। 5 व्यक्तियों की कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 10 नए केस आए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments